प्राचीन भारत के प्रमुख विश्वविद्यालय: एक ऐतिहासिक अध्ययन
Author(s): डॉ. गुरविंदर कौर
Abstract: प्राचीन भारत का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। यह वह समय था, जब भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ और भारतीय संस्कृति का विकास हुआ। जहां विश्व की अनेक संस्कृतियों समय के साथ नष्ट हो गई, वहां भारतीय संस्कृति आज भी विकास की ओर अग्रसर है। निःसंदेह किसी भी देश के संपूर्ण अतीत को जानने व समझने में शिक्षा का अहम योगदान होता है। शिक्षा जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत के प्रसिद्ध विद्वानों ने शिक्षा को किसी भी देश की संस्कृति और इतिहास को जानने का महत्वपूर्ण साधन माना है। प्राचीन भारत का शिक्षा के क्षेत्र में एक स्थान रहा है प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य प्राचीन कालीन भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त शिक्षा के उद्देश्यों तथा उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति पर प्रकाश डालना है। इन विश्वविद्यालयों का भारतीय संस्कृति के विकास और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा,जिन्होंने न केवल भारत बल्कि विश्व में अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की जिसका ज्ञान वर्तमान पीढ़ी को होना अत्यंत आवश्यक है।