झुंझुनू जिले के ऐतिहासिक स्थलों का सांस्कृतिक विवेचन
Author(s): पंकज कुमार शर्मा
Abstract: झुंझुनू इतना संगीतमय शब्द है जो कानों में पड़ते ही संगीत घोलने लगता है। आँखें बंद कर झुंझुनू शब्द सुनें तो मानसपटल पर किसी शिशु का मन बहलाने वाला खनकता खिलौना, झुनझुना आ जाता है। झुंझुनू एक ऐतिहासिक नगर के साथ एक जिला भी है। प्राचीन भारतीय साहित्यों में यह स्थान महाभारत के मत्स्य राज्य के एक भाग के रूप में दर्शाया गया है। ऐसा माना जाता है कि यह वही स्थान है जहां पांडवों ने, अपने अज्ञातवास के समय राजा विराट की राजसभा में विभिन्न पात्र निभाने से पूर्व, अपने अस्त्र-शस्त्र छुपाये थे। इस स्थान का पिछला इतिहास देखा जाए तो इस स्थान पर चैहान वंश, इस्लामिक शासकों तथा अंततः शार्दूल सिंह ने राज किया था। यह शहर कई भव्य भित्तिचित्रों और भव्य महलों के लिए प्रसिद्ध है।
Pages: 111-113 | Views: 635 | Downloads: 372Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
पंकज कुमार शर्मा. झुंझुनू जिले के ऐतिहासिक स्थलों का सांस्कृतिक विवेचन. Int J Hist 2025;7(1):111-113.